विजयी भवः – Yash Kumar की भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होने जा रहा है

Abhilipsa Panda: फरमानी नाज नहीं उड़ीसा की रहने वाली अभिलिप्सा ने गाया था ‘हर हर शंभू’, दो महीने पहले रिलीज हुआ असली गाना
हर हर शंभू गाने का ओरिजनल वर्जन दो महीने पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे करीब 72 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं बात करें इसके गायक की तो इस गाने में असल में अभिलिप्सा पांडा और जीतू शर्मा ने गाया है। अभिलिप्सा ने अब तक कई गानों को अपनी आवाज दी है। लेकिन उनके गाने ‘हर हर शंभू’ को अधिक लोकप्रियता हासिल हुई।
अभिलिप्सा पांडा कैसे बनी सिंगर?
उड़ीसा की रहने वाली अभिलिप्सा बचपन से ही कला से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने चार साल की उम्र में ही अपने दादा से क्लासिकल म्यूजिक सीखना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं उनकी मां एक क्लासिकल डांसर हैं। पिता भी कला के क्षेत्र से जुड़े हैं और उनकी छोटी बहन भी संगीत क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। अपने इस गाने से लोगों की तारीफ हासिल करने वाली अभिलिप्सा सिर्फ संगीत ही नहीं बल्कि अन्य कई क्षेत्रों में भी महारथ रखती हैं। 18 वर्षीय अभिलिप्सा क्लासिल ओडिसी डांसर होने के साथ ही मार्शल आर्ट और कराटे की भी एक्सपर्ट हैं।
नेशनल लेवल कराटे चैंपियन हैं अभिलिप्सा
इतना ही नहीं वह 2019 में नेशनल लेवल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। इसके अलावा वह अभिलिप्सा स्टेट लेवल डिबेटर भी हैं। इन सबके अलावा वह पढ़ाई में टॉपर हैं। अपने गाने हर हर शंभू को मिली सफलता पर बात करते हुए अभिलिप्सा ने इंटरव्यू में बताया था कि उनका यह गाना हर वर्ग के लोगों को पसंद आया है। उन्होंने यह भी बताया था कि उनके कराटे टीचर ने उन्हें जीतू शर्मा से मिलवाया था। इसके बाद दोनों ने इस गाने पर बात पर की और फिर इसकी रिकॉर्डिंग की गई थी।