विजयी भवः – Yash Kumar की भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होने जा रहा है
दुल्हन के अवतार में आम्रपाली दुबे ने बेडरूम से शेयर किया वीडियो, फैंस बोले ‘निरहुआ के लिए सजी हो ना….’
आम्रपाली दुबे ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्हें दुल्हन के अवतार में देखा जा सकता है।
Aamrapali Dubey Latest Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) अक्सर सोशल मीडिया रील्स बनाकार शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें दुल्हन के किरदार देखा जा सकता है। इस वीडियो में आम्रपाली दुबे का ब्राइडल लुक देख फैंस भी हैरान रह गए हैं। वीडियो इंटरनेट की दुनिया में बड़ी तेजी से वायरल होना शुरू हो गया है। फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘निरहुआ के लिए है ना।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘निरहुआ भैया जल्दी आओ।’ दरअसल भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी काफी पॉपुलर है। फैंस दोनों की फिल्मों को देखने के लिए बेताब रहते हैं। फिलहाल देखें आम्रपाली दुबे का ये नया वीडियो…